आजकल की बदलती जीवनशैली की वजह से लोगो को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए शरीर में केल्शियम की मात्रा का सही होना बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने की वजह से जोड़ो का दर्द, ऑस्टियोपोरोसिस आदि जैसी कई समस्याए उत्पन्न होने लगती है। इसके इलाज के लिए लोग दवाइयों का सेवन करने लगते है। लेकिन क्या आप जानते है की आपके द्वारा खाए गये कुछ आहार भी केल्शियम की मात्रा को कमजोर बना देते है। आज हम आपको इन्ही आहारो के बारे में बताने जा रहे है, तो आइये जानते है इस बारे में...
- जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में मौजूद कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लगता है। यही वजह है कि जो लोग ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स, सोडा, फ्लेवर्ड जूस आदि लेते हैं उनकी हड्डियों कमजोर हो जाती है।
- दूध, मांस, मछली, अंडे का सेवन करना वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन रोजाना इनको खाने से हड्डियों को नुकसान होता है। हाल ही में हुए शोध में पता चला है कि जो लोग रोजाना मांस, मछली, अंडे आदि का सेवन करते हैं, उनमें हड्डी रोगों की संभावना सामान्य लोगों से 3-4 गुना अधिक बढ़ जाती है।
- चॉकलेट खाने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं। इसमें पाया जाने वाला आक्सेलेट कैल्शियम और शुगर को सोख लेता है जो हड्डियों के लिए खतरनाक है।
- चाय और कॉफी में कैफीन की बहुत मात्रा होती है। जरूरत से ज्यादा इन दोनों का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की होने लगती है, जिससे हड्डियां और मसल्स धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं।




إرسال تعليق