ओणम दक्षिण भारत का पॉपुलर त्योहार है। ओणम के त्योहार के दिन महिलाएं ट्रेडिशनल साड़ी पहने में नजर आती हैं। ओणम के मौके पर नौका रेस भी होती हैं। ओणम के खास मौके पर एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की हैं।
फोटो में अनुपमा रेड कलर की सिल्क साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने रेड साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना हुआ हैं। रेड और ग्रीन साड़ी में उनका कॉम्बिनेशन गजब का खूबसूरत लग रहा हैं।
साड़ी के साथ उन्होंने साउथ इंडियन मेकअप और ज्वैलरी कैरी की हुई हैं। उन्होंने साड़ी के साथ रेड बिंदी, गोल्ड नेकलेस और झुमके पहने हुए हैं। मलयाली लुक में अनुपमा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया हुआ है।
अनुपमा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने चेहरे पर फाउंडेशन का परफेक्ट बेस लगाया हुआ हैं। उन्होंने अपने मेकअप को कंप्लीट करने के लिए लाइट लिपस्टिक लगाई हुई हैं। लाइट लिपस्टिक में में वह गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
आप भी ओणम के इस खास मौके पर अनुपमा के इस लुक को कैरी कर सकती हैं। अनुपमा अपनी खूबसूरती, सादगी और बेजोड़ अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अनुपमा मलयामल फिल्म की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। इसके साथ साथ वह तमिल फिल्म थाल्ली पोगाथी में भी काम कर रही हैं। जो कि तेलुगु फिल्म की रीमेक है।
एक टिप्पणी भेजें