महाराष्ट्र में कंगना रनौत के पोस्टर पर बरसाईं चप्पलें, इस पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान!


सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरम हो चुकी है। बॉलीवुड की दुनिया में अपने तीखे बयान की वजह से मशहूर अदाकारा कंगना रनौत भी ट्रेंड में चल रही हैं। देश और फिल्म इंडस्ट्री के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली कंगना को अपने एक पोस्ट की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

कंगना ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से कर दिया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वो ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। कंगना के इस ट्वीट के बाद शिवसेना  के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके पोस्टर पर चप्पल भी मारे. अब मणिकर्णिका फेम एक्ट्रेस ने इस मामले पर एक बार फिर सनसनी मचाने वाला बयान दिया है।

कंगना ने इस मांमले पर रिएक्शन देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल  से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सुशांत और साधुओं के मर्डर के बाद अब प्रशासन को लेकर मेरी राय की वजह से मेरे पोस्टर्स को चप्पल से मारना, लगता है मुंबई खून की आदी हो गई है। इस ट्वीट के साथ कंगना ने उस वीडियो को भी शेयर किया है जिसमें उनके पोस्टर पर चप्पल बरसाए जा रहे हैं।
आपको पता होगा कि कंगना ने पिछले कुछ दिनों में मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। सुशांत मामले को लेकर कगंना हमेशा मुंबई पुलिस को घेरते हुए नज़र भी आई हैं

Post a Comment

أحدث أقدم