सुशांत सिंह राजपूत केस: मोबाइल ने खोली रिया चक्रवर्ती के झूठ की पोल


सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती अपने ही बिछाए जाल में फंसती नजर आ रही हैं। अब जांच के दौरान उन्हीं के व्हाट्सएप चैट से ही उनकी पोल खुल रही है। सेंट्रल इनवेस्टिगेशन एजेंसीज ने PMLA के प्रावधान के तहत अपनी जांच में ये पाया है कि ऊपरी तौर से रिया चक्रवर्ती का इनवॉल्वमेंट ड्रग्स खरीदने, बेचने और उसका इस्तेमाल करने में था। बता दे, रिया ने मीडिया चैनल को दिए अपने एक इंटरव्यू में इस बात से पूरी तरह से नकार दिया था और कहा था कि ड्रग्स से दूर-दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि एक्ट्रेस ने कभी भी ड्रग्स नहीं लिया है।


रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्होंने कॉन्ट्राबैंड्स प्रोडक्ट्स को खरीदा है, बेचा है, इस्तेमाल किया है जो नार्कोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, (NDPS) 1985 के दायरे में आता है। अब रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें आने वाले समय में और बढ़ सकती हैं। रिया मामले की शुरुआत से ही शक के दायरे में हैं। ऐसे में उनकी कथनी और करनी में समानता का आभाव आने वाले वक्त में उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है। सुशांत सुसाइड मामले में जबसे ड्रग्स एंगल सामने आया है तबसे मामले में तेजी देखने को मिली है।


उधर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई और एक्स की टीम एक्टर के बांद्रा वाले घर से निकल चुकी है। शनिवार को यहां डेढ़ घंटे तक फिर से वीडियोग्राफी और फोटोज लीं गईं हैं। यहां सुशांत की बहन मीतू सिंह भी मौजूद थीं। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कार्रवाई भी जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم