एक रन ने बिगाड़ दिया मुंबई इंडियंस और ईशान किशन का खेल, सुपर ओवर में बैंगलोर को मिली जीत


रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के 10वें मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। बेहद ही मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बावजूद आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया दिया। मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में कामयाब नहीं मिली और आरसीबी टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। हार के बावजूद ईशान किशन 99 रन की पारी खेलकर इस मैच के हीरो साबित हुए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। एरॉच फिंग ने टूर्नामेंट में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। हालांकि फिंच ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह 8वें ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली इस मैच में भी नाकाम रहे। कोरहली ने सिर्फ तीन रन बनाए।


दो विकेट गिरन के बाद पडिकल ने डिविलियर्स के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। पडिकल ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली और टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। डिविलियर्स ने अंत में मैच का पासा ही पलट दिया। डिविलिय्रस ने 24 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेली। एबीडी को शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 10 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। इस तरह से बैंग्लोर की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब रही। मुंबई के लिए बोल्ट ने दो और चाहर ने एक विकेट लिया।

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या और किरण पोलार्ड बल्लेबाजी करने उतरे। विराट ने युवा गेंदबाज नवदीत सैनी पर भरोसा जताया। सैनी ने पहली तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिए। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चौका लगाया और पांचवी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिए। आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आाया। इस तरह से मुंबई की टीम सुपर ओवर में सिर्फ सात रन बना पाई।


रोहित शर्मा ने बुमराह को सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया। बुमराह ने शुरुआती तीन गेंदों में दो रन देकर बैंग्लोर की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिशें की। लेकिन डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर मैच का रुख आरसीबी की तरफ कर लिया। आखिरी दो गेंदों पर दो रन बनाकर आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

Post a Comment

أحدث أقدم