जब कभी आप प्लेन से यात्रा करते हैं, तो एयरहोस्टेस प्लेन में इमरजेंसी एक्सिटस में बैठे लोगों को अलग से इंस्ट्रक्शंस देती है। उन्हें प्लेन में बाकी यात्रियों से ज्यादा सजग रहने को कहा जाता है। इमरजेंसी एग्जिट में बैठे लोगों की ख़ास रेस्पोंसिब्लिटी होती है। अगर कोई हादसा हो जाए तो उनके ऊपर सबकी जान की जिम्मेदारी होती है। लेकिन अगर कोई गैर-जिम्मेदार शख्स इस खिड़की पर बैठ जाए तो बाकी के यात्रियों की जान को खतरा हो जाता है।
ऐसा ही एक ताजा मामला यूक्रेन का है। यहां एक प्लेन में यात्रा कर रही एक महिला ने बेहद बेवकूफी भरी हरकत की। उसने विमान की इमरजेंसी गेट को खोल दिया और विंग्स पर टहलने लगी। महिला के कमर्शियल विमान से यात्रा कर रही थी। महिला तुर्की के अंताल्या से छुट्टी मनाकर वापस लौट रही थी। इस प्लेन ने तुर्की से उड़ान भरी थी। उस समय एयर होस्टेस ने उसे सारी जिम्मेदारी समझाई थी।
प्लेन की यात्रा तक सब नॉर्मल था। लेकिन जैसे ही प्लेन ने लैंड किया अचानक उसने इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया। इसके बाद महिला प्लेन की विंग पर टहलने लगी। महिला को तुरंत विंग से उतारा गया। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे गर्मी लग रही थी।
ठंडी हवा खाने के लिए उसने इमरजेंसी एग्जिट को खोल दिया था। इस घटना के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल फ्लाइट ने उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब वो कभी भी फ्लाइट से ट्रेवल नहीं कर पाएगी। इस घटना के बाद सभी हैरान रह गए हैं। आखिर कोई इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है?
एक टिप्पणी भेजें