राजस्थान में कोरोना बेकाबू, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड इतने पॉजिटिव आये सामने


जयपुर में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। एक दिन में कोरोना के 352 मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के एक दिन में आने वाले मरीजों का भी रिकार्ड बना है। एक दिन में 1511 नए कोरोना पॉजिटिव आए व 12 मौत दर्ज की गई।


जयपुर के अलावा जोधपुर में भी मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की रात को आई रिपोर्ट में प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। कुल 12 हजार 919 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं।


जयपुर में 352, जोधपुर में 201, कोटा में 150, अजमेर में 79, अलवर में 85, बांसवाडा में 40, बांरा में 27, बाडमेंर में 16, भरतपुर में 18, भीलवाडा में 10, बीकानेर में 94, बूंदी में 27, चित्तौडगढ में 23, श्रीगंगानगर में 6, हनुमानगढ में 2, जैसलमेर में 24, जालौर में 2, झालावाड में 84, झुंझुनूं में 2, करौली में 7, नागौर में 21, पाली में 15, प्रतापगढ1 में 12, राजसमंद में 33, सवाईमाधोपुर में 14, सीकर में 8, सिरोही में 8, टोंक में 13 व उदयपुर में 38 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم