इस दौरान 25 मरीजों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 1920 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 1,63,785 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 4538 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 38,895 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 29,333 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 9562 RT-PCR टेस्ट किए गए।
राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 1000 के करीब हो गई है। अब तक 976 कंटेनमेंट जोन बने। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 1,88,193 मामले सामने आ चुके हैं। रिकवरी रेट 87.03 फीसदी है। एक्टिव केस 10.55 प्रतिशत हैं। डेथ रेट- 2.41 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट 7.64 फीसदी है।



एक टिप्पणी भेजें