दिल्ली में पुराने रंग में लौटा कोरोना, बीते 24 घंटे में इतने नए संक्रमित


राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 2500 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 80 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं आज संक्रमण से 19 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 4,481 हो गई।


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 2509 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 10 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,79,569 हो गई है। आज दिल्ली में 1858 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।

राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले भी बढ़कर 16,502 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 1,58,586  मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4481 हो गई है।


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 7870 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 20,965 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,63,6518 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 86,132 टेस्ट किए गए हैं।

राजधानी में मंगलवार को COVID-19 के 2,312 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो लगभग दो महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक हैं। दिल्ली में बीते शुक्रवार को 1,808 नए मामले, शनिवार को 1,954, रविवार को 2,024 और सोमवार को 1,358 मामले सामने आए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم