भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटे में हर सेकेंड में एक से अधिक नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 41 लाख के पार कर गए हैं। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक मरीज या तो स्वस्थ हुए या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल 8,62,320 सक्रिय मामले हैं। साथ ही 31,80,866 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। भारत में कोरोना महामारी से अब तक 70,626 मरीजों की जान चली गई है।
India's #COVID19 tally crosses 41 lakh mark with a single-day spike of 90,633 new cases & 1,065 deaths reported in the last 24 hours.— ANI (@ANI) September 6, 2020
The total case tally stands at 41,13,812 including 8,62,320 active cases, 31,80,866 cured/discharged/migrated & 70,626 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/GjmHsTOCaU



إرسال تعليق