सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ श्रेयस अय्यर को भरना पड़ेगा 12 लाख रुपये का जुर्माना


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयष अय्यर पर  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को हुए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था।


इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के मुताबिक ‘आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत उनकी टीम का ये सीजन का पहला उल्लघंन था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।’ इससे पहले विराट कोहली पर भी स्लो ओवर रेस के लिए जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान खूब चौके-छक्के लगाए यही वजह कि उनकी पारी करीब 1 घंटा 51 मिनट तक चली और इसका खामियाजा विराट कोहली को भुगतना पड़ा।


टीम को प्वॉइंट टेबल में भी अपनी टॉप पोजिशन से हाथ धोना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स दूसरे पायदान पर फिसल गया है और राजस्थान रॉयल्स टॉप पोजिशन पर आ गया है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 3 अक्टूबर को होगा। आईपीएल प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत यह उनका पहला स्लो ओवर-रेट का मामला है, तो अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'

Post a Comment

أحدث أقدم