दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयष अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मंगलवार को हुए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के मुताबिक ‘आईपीएल के न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित आचार संहिता के अंतर्गत उनकी टीम का ये सीजन का पहला उल्लघंन था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।’ इससे पहले विराट कोहली पर भी स्लो ओवर रेस के लिए जुर्माना लगाया गया था। उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान खूब चौके-छक्के लगाए यही वजह कि उनकी पारी करीब 1 घंटा 51 मिनट तक चली और इसका खामियाजा विराट कोहली को भुगतना पड़ा।



एक टिप्पणी भेजें