TikTok को खरीदने में ये दो बड़ी कंपनिया सबसे आगे, शुरुआती दौर की बातचीत शुरू


भारत और अमेरिका सहित कई देशों में चाइनीज ऐप TikTok को हाल के दिनों में बैन का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच TikTok को खरीदने को लेकर दुनिया के अलग-अलग कंपनियों से बात चल रही है। जानकारी के अनुसार, Twitter Inc भी TikTok को खरीदने की इच्छा जाहिर की है। इसी सिलसिले में दोनों कंपनियों के बीच शुरुआती दौर की बातचीत हुई है। Dow Jones की रिपोर्ट के अनुसार Twitter और Microsoft  जैसी बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी कंपनी है, लिहाजा TikTok के साथ मर्जर में डेटा सिक्युरिटी को लेकर इतना बड़ा मसला नहीं होगा।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की कंपनी ByteDance को TikTok और WeChat के US बिजनेस को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने के लिए 45 दिन दिए हैं। इसके बाद ट्रंप अमेरिका में TikTok और WeChat को बैन कर देंगे। ऐसे में Tiktok की पैरेंट्स कंपनी ByteDance के सामने 45 दिनों के भीतर ही डील साइन करनी होगी, क्योंकि 45 दिन के बाद Tiktok की पैरेंट्स कंपनी पर अमेरिका में वित्तीय लेनदेन पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।


ट्विटर को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना
इसके अलावा अब खबर आई है कि Twitter ने भी ऐसी ही डील के लिए इच्छा जाहिर की है। सूत्रों का कहना है कि Twitter का मार्केट कैप करीब 30 बिलियन डॉलर (3000 करोड़ डॉलर) है। ये करीब TikTok के विनिवेश किए जाने वाली संपत्ति के बराबर ही है। सूत्रों ने कहा कि Twitter को डील के लिए अतिरिक्त कैपिटल जुटाना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Twitter को TikTok के सिर्फ अमेरिकी ऑपरेशन खरीदने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। Twitter के पास इतनी उधार लेने की क्षमता नहीं है। अगर वो निवेशकों का कोई समूह लाता है तो उसकी शर्तें मुश्किल होंगी।


Microsoft भी रेस में शामिल
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि Microsoft भी TikTok के अमेरिकी बिजनेस को खरीदने की बातचीत कर रहा है। रॉयटर्स के मुताबिक, TikTok के संभावित खरीददारों की लिस्ट में सबसे आगे Microsoft Corp का नाम चल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से Microsoft और TikTok के बीच डील को लेकर बातचीत चल रही है। TikTok पेइचिंग बेसड कंपनी ByteDance Ltd का एक ऐप है। रिपोर्ट के मुताबिक, डील के बारे में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ Satya Nadella ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी कुछ हफ्तों पहले बात की थी। हालांकि, अभी इस डील को लेकर TikTok, ByteDance और Twitter ने आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم