– अगर किसी व्यक्ति के ललाट के मध्य भाग में तिल है तो उसे निर्मल प्रेम की निशानी माना जाता है। ललाट के दाहिने तरफ तिल का होना काम में निपुणता लेकिन बायीं तरफ तिल का होना खर्चीले स्वभाव को दर्शाता है।
– दोनों भौहों पर तिल होना अत्याधिक यात्रा करने का सूचक होता है। दाहिनी पर तिल सुखी जीवन और बायीं तरफ तिल दांपत्य जीवन में परेशानियों का सूचक होता है।
– आंख की पलकों पर तिल होना संवेदनशील स्वभाव का सूचक होता है। दायीं पलक पर तिल वाले व्यक्ति बायीं वालों की अपेक्षा ज्यादा संवेदनशील होते हैं।
– कान पर तिल होना अल्पायु का संकेत देता है और नाक पर तिल होना सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखमय होता है।
– होंठ पर तिल होना आपके हृदय में अति प्रेम भरे होने का सूचक होता है। यदि तिल होंठ के नीचे हो तो ये आर्थिक स्थिति कमजोर रहने का सूचक होता है।
– गाल पर लाल तिल का होना शुभ माना जाता है। तो वहीं बाएं गाल पर काला तिल व्यक्ति को निर्धन तो दाएं गाल पर धनी बनाता है।
– हथेली में तिल अगर मुठ्ठी में बंद हो जाता है तो ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं।



إرسال تعليق