आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप को फ्रेश और अट्रैक्टिव दिखाना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग घंटों पार्लर व सैलून का चक्कर भी लगाते हैं। पर कई बार चेहरे पर इस्तेमाल किये गए उत्पाद त्वचा को सूट नहीं करते। इस कारण स्किन संबंधी कई परेशानियां आपको अपनी चपेट में ले सकती है। पिंपल्स, मुंहासे और ऑयली स्किन जैसी कई समस्याएं गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से हो सकती हैं। मार्केट में तैलीय त्वचा से निपटने के लिए विभिन्न तरह की क्रीम मौजूद हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक इस्तेमाल फ़ायदेमंद नहीं हैं। इन उत्पादों को यूज करने के अलावा भी ऑयली स्किन के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं....
जेनेटिकल: कई बार लोगों को तमाम कोशिशों के बावजूद ऑयली स्किन से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप अपने जीन्स को दोषी मान सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आपके परिवार में किसी को ऑयली स्किन की परेसानी है तो ये आपके लिए भी समस्या का सबब बन सकता है।
तनाव व दवाइयां: जब कोई व्यक्ति तनाव यानी कि स्ट्रेस में होता है, तो शरीर में एंड्रोजेन हार्मोन का उत्पादन ज्यादा मात्रा में होता है जिससे स्किन ऑयली हो जाती है। वहीं, कुछ दवाइयों से भी हार्मोनल इंबैलेंस होता है जिससे त्वचा प्रभावित होती है।



एक टिप्पणी भेजें