भारत में कोरोना के मामलों का सिलसिला जारी है, मंगलवार को एक बार फिर 24 घंटों में एक बार फिर 50 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 53,601 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,68,675 हो गई है। इस दौरान लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 45,257 के आंक़ड़े पर पहुंच गई है। वहीं बात करें ठीक होने वालों की तो यह संख्या बढ़कर 1583489 पर पहुंच गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 69.79 फीसदी हो चुका है।
WHO के आंकड़ों के मुताबिक 4 से लेकर 10 अगस्त तक भारत में दुनिया के बाकी देशों से सबसे ज़्यादा नए मामले आए हैं. 10 अगस्त को यूएसए में 53,893 नए मामले सामने आए हैं। ब्राजील में 49,970 और भारत में 62,064 नए मामले सामने आए थे। पिछले 4 दिनों से रोजाना नए मामलों की संख्या 60 हजार के आंकड़े को पार कर रही थी. चार दिनों बाद आज यह आंकड़ा 53 हजार आया है।



एक टिप्पणी भेजें