भारत समेत कई और देशों में भी धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलना शुरू किया है और लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। लोगों से कहा गया है कि वे सफ़ाई का ध्यान रखें, हाथों को नियमित तौर पर साफ़ करते रहें, मास्क पहनें और एक-दूसरे के संपर्क में कम आएं यानी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।
डब्लूएचओ ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि जो लोग घर पर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का ध्यान रखते हैं, होम आइसोलेशन में हैं, मेडिकल वर्कर्स, डॉक्टर्स के साथ ही सर्दी-जुखाम, गले में खराश जैसे लक्षण जिनमें नजर आ रहे हैं, वे सभी कोविड-19 मास्क जरूर पहननें। हालांकि, जिस तेजी से कोरोना कुछ देशों में बढ़ रहा है, उसमें जरूरी है कि घर से बाहर निकलते समय, बाजार, मेट्रो, बस, ट्रेन जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें। कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति के आस-पास जाने पर भी फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
कुछ लोग एक ही मास्क को बार-बार पहनते और छूते रहते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। मास्क पहनने का फायदा तभी होगा, जब आप मास्क को बार-बार ना छुएं। यदि आप घर का बना मास्क पहनते हैं, तो उसे दो-तीन बार से अधिक इस्तेमाल ना करें। सर्फ, डेटॉल के पानी में अच्छी तरह से साफ करें। उसे धूप में सुखाएं। किसी व्यक्ति को खांसी-सर्दी के लक्षण हैं, तो मास्क पहनना दूसरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप संक्रमित भी हैं, तो ऐसा करके आप इसे फैलने से रोक सकते हैं।
إرسال تعليق