रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 का प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया। प्रोमो में सलमान खान ने शो में नए बदलाव को लेकर हिंट दिया है। इसके अलावा शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में सोशल मीडिया सेंसेशन साक्षी चोपड़ा का नाम सामने आया है।
साक्षी के बिग बॉस में आने से शो में ग्लैमर का तड़का लगेगा। साक्षी और बिग बॉस के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। पहले भी साक्षी के बिग बॉस में आने की खबरें आई थी। बाद में यह खबरें अफवाह ही साबित हुई।
खबरें हैं कि वे ऑरिजनल म्यूजिक पर काम कर रही हैं। जल्द ही साक्षी अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना रिलीज कर सकती हैं। साक्षी सक्सेफुल प्रोड्यूसर्स की फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां मीनाक्षी सागर जानी मानी निर्माता हैं, वहीं पिता एस्ट्रोलॉजर हैं।





إرسال تعليق