1. जब बात आती है शेविंग की, तो गर्म पानी बेहतर होता है। गर्म पानी त्वचा के रोमछिद्र खोल देता है जिससे साफ शेव होता है। ठंडे पानी से पोर्स बन्द हो जाते हैं जिससे शेव ठीक से नहीं हो पाता और महीन बाल रह जाते हैं।
2. शेव करने से पहले स्किन को स्क्रब करें। इसके लिए बाजार के स्क्रब के बजाय बेसन या कॉफी जैसे घरेलू स्क्रब इस्तेमाल करें। स्क्रबिंग करने से त्वचा की मृत कोशिका हट जाती हैं, पोर्स से गन्दगी निकल जाती है और शेव करने में आसानी होती है। साथ ही एक्सफोलिएट करने से इनग्रोन हेयर की समस्या नहीं आती।
3. शेविंग फोम या क्रीम बहुत जरूरी होती है। शेव करने से पहले त्वचा पर शेविंग क्रीम की मोटी परत लगाएं। इससे कटने की सम्भावना कम होती है और त्वचा रूखी नहीं होती। अगर आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह स्किन को मॉइस्चराइज करेगा और शेव भी ज्यादा स्मूथ होगा।
4. शेविंग के बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। यह स्किन को नमी देगा और शेविंग से होने वाली जलन को शांत करेगा। सेंसिटिव स्किन है तब तो आपको खास ध्यान रखना चाहिए। मॉइस्चराइजर की जगह नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
5. कोई भी अल्कोहल बेस्ड प्रोडक्ट जैसे डियोड्रेंट, परफ्यूम या लोशन शेव करने के बाद न लगाएं। यह जलन पैदा करेगा और स्किन को डैमेज करेगा।
6. अगर शेविंग के बाद आपको कुछ बाल बचे नजर आते हैं, तो उन्हें उसी दिन शेव करने न बैठें। यह स्किन को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इससे कटने की सम्भावना बढ़ जाती है। अगर दोबारा शेव करना है, तो कम से कम 2 से 3 दिन बाद ही करें।




إرسال تعليق