रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की खुशहाली और दीर्घायु की प्रार्थना करती है। हाथ पर रक्षा सूत्र यानि कि राखी बांधती है। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर ग्रहों के अनुसार राखी बांधने से शुभता प्राप्त होती है। ग्रह प्रसन्न होते हैं और शुभ फल देते हैं। ये एक ऐसा त्योहार है जो केवल भाई-बहनों के खून के रिश्ते को ही परिभाषित नहीं करता बल्कि ये करीबी रिश्ते वालों के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। यानी भाई और बहन का खून का हो यह जरूरी नहीं। रक्षाबंधन वो बंधन है जो मन और दिल से जुड़ता है। राशि अनुसार बहनें अपने भाई को हाथ पर कोनसे कलर की राखी बांधें...
2. वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधे।
3. मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधे।
4. कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधे।
5. सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधे।
6. कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधे।
7. तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधे।
8. वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधे।
9. धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधे।
10. मकर राशि के भाई को मिठाई खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधे।
11. कुंभ राशि के भाई को ग्रीन मिठाई खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधे।
12. मीन राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले.नीले जरी की राखी बांधे।




إرسال تعليق