1. लंबे समय तक खांसी आना या फिर खांसने के बाद आवाज में बदलाव आना।
2. सांस लेने वक्त सीटी जैसी आवाज आना।
3. खांसते वक्त मुंह से खून निकला या फिर थूक के रंग का बदलना।
4. सिर में तेज दर्द के साथ चक्कर आना और शरीर में कमजोरी महसूस करना।
5. वजन तेजी से घटना और भूख में कमी आना।
6. शरीर के विभिन्न अंगों जैसे कि चेहरे, हाथ, गर्दन और उंगलियों में सूजन आना।
7. कंधे, पीठ और पैरों में लगातार दर्द होना।
8. सांस की नली में सूजन आना और संक्रामक रोगों का जल्दी-जल्दी होना।
आपको बता दे फेफड़ों का कैंसर दुनियाभर में सामने आने वाला सबसे आम कैंसर है। कैंसर अगेंस्ट इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल लंग कैंसर के करीब 67 हजार नए मामले सामने आते हैं, जिनमें 48 हजार से ज्यादा पुरुष और 19 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होती हैं।



एक टिप्पणी भेजें