यह बात तो आप जानते ही होंगे कि आपका स्मार्टफोन किसी टॉयलेट सीट से कई गुणा ज्यादा गंदा है। कई रिसर्च में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। मोबाइल पर हानिकारक बैक्टीरिया होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इसे लेकर लोग टॉयलेट में भी जाते हैं, लेकिन कभी इसकी सफाई नहीं होती। इस वक्त दुनिया के कई देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। इसे लेकर लोग कई तरह की सावधानियां बरत रहे हैं।
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी कहा है कि कोरोनावायरस शरीर से बाहर किसी सतह पर 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है। वहीं सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटल और प्लास्टिक पर कोरोनावायरस 9 दिनों तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में आपका मोबाइल भी कोरोनावायरस फैला सकता है। तो आइए जानते हैं कि आप फोन को कैसे साफ कर सकते हैं....
टेक्नोलॉजी क्लीनर: तौलियों के अलावा आप इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट क्लीनर प्रोडक्ट का इस्चेमाल कर सकते हैं। ये प्रोडक्ट आपको आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे।
फोन सोप- अपने मोबाइल को बैक्टीरिया मुक्त करने के लिए आप फोनसोप की मदद ले सकते हैं। फोनसोप अल्ट्रावॉयलेट लाइट से बैक्टीरिया को मारता है।
एंटी बैक्टीरियल पेपर: बाजार में आपको एंटी बैक्टीरियल टिश्यू पेपर मिल जाएंगे जिनसे आप अपने फोन साफ कर सकते हैं।



إرسال تعليق