सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने का संघर्ष लगातार जारी हैं। यह संघर्ष अब ग्लोबल हो गया है। इंडिया के साथ-साथ पूरी दुनिया में सुशांत को न्याय दिलाने की मांग उठ रही हैं। हाल ही में लंदन में भी एक ट्रक पर सुशांत की तस्वीर लगाकर न्याय की मांग की जा रही हैं।
बता दें 14 जून को सुशांत की मौत हो गई थी। सुशांत की मौत के ढाई महीने बाद भी ये केस सुलझ नही पाया है। हर आए दिन इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई से लेकर ईडी इस मामले की जांच कर रही हैं। अब तक इस केस में रिया के अलावा सीबीआई उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सुशांत के निजी स्टाफ नीरज सिंह, दीपेश सावंत,उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी और अन्य से भी पूछताछ कर चुकी हैं। आज सीबीआई रिया से चौथी बार पूछताछ करेगी।


एक टिप्पणी भेजें