पेड़-पौधों का महत्व मानव जीवन व अन्य सभी जीव जंतुओं के लिए बहुत अधिक महत्व है। इनसे ना केवल हमें शुद्ध वायु मिलती है बल्की इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होता है। सनातन धर्म में पेड़ों की पूजा का विधान भी है, लेकिन आपको बता दें की पेड़-पौधों के इन लाभों के अलावा भी कई अन्य लाभ हैं। जी हां, दरअसल पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार पेड़-पौधों से हमारे जीवन में सुक-समृद्धि आती है और हमारी इच्छा भी पूरी होती है। अकसर हमने पीपल, बरगत के पेड़ की पूजा करते देखा है। लेकिन क्या आपको पता है हर पेड़ आपकी कुछ ना कुछ मनोकामना जरूर पूरी करता है। तो आइए जानते हैं किस पौधे को रोपने से क्या लाभ मिलता है....
1. तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा बहुत ही बहुत ही पवित्र माना जाता है, तुलसी की पूजा लगभग हर घर में होती है। इस पौधे को गर में लगाने से वातावरण को शुद्ध होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
2. जामुन का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार जामुन का पौधा लगाने से सौभाग्य के साथ कन्या की प्राप्ति होती है।
3. पलाश का पेड़
यदि आप संतान सुख से वंछित हैं तो पलाश का पौधा लगाएं।
4. कांटेदार वृक्ष
कांटेदार वृक्ष घर के पास होने से शत्रु का भय बना रहता है।
5. पीपल का वृक्ष
जलाशय के पास पीपल का वृक्ष हो तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जो व्यक्ति जलाशय के पास पीपल का पौधरोपण करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।
6. नीम का पेड़
नीम का पेड़ लगाने से आयु में वृद्धि होती है। नीम का पेड़ लगाने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
7. अशोक का पेड़
अशोक का वृक्ष लगाने से शोक से मुक्ति मिलती है।
8. धन लाभ के लिए
मनी प्लांट का पौधा धन संबंधित लाभ प्रदान करता है।



एक टिप्पणी भेजें