गूगल को टक्कर देने के लिए यह कंपनी लॉन्च कर रही हैं अपना सर्च इंजन


एक समय था जब गूगल सर्च इंजन को याहू और बिंग से चुनौती मिल रही थी, लेकिन ये गूगल के सामने ज्यादा टिक नहीं पाए। अब एक बार फिर गूगल सर्च इंजन को चुनौती मिल सकती है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी कंपनी Apple अपना सर्च इंजन लॉन्च कर सकती है।


टेक वेबसाइट Coywolf की रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपना सर्च इंजन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने स्पॉटलाइट सर्च इंजन के लिए इंजीनियर्स को नियुक्त कर रहा है। स्पॉटलाइट मैक ओएस में दिया गया एक महत्वपूर्ण सर्च फीचर है जहां से आप अपने मैकबुक से लेकर वेब के कॉन्टैक्ट सर्च कर सकते हैं।


ऐपल ने अपने नए iOS 14 वर्जन में गूगल सर्च को बायपास किया है। ऐपल सर्च इंजन के लिए जो नियुक्तियां करने जा रहा है, उनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का उल्लेख किया गया है।


गूगल ऐपल को हर साल आईफोन, आईपैड और मैक ओएस में डिफॉल्ट सर्च इंजन गूगल को रखने के लिए करोड़ों रुपए देती है। अब ये डील जल्दी ही खत्म हो सकती है। CoyWolf की रिपोर्ट के अनुसार, यूके कंपटीशन एंड मार्केट अथॉरिटी रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐपल का मार्केट शेयर दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे में अथॉरिटी का मानना है कि चूंकि गूगल सर्च डिफॉल्ट है, इसलिए दूसरे सर्च इंजन को मोबाइल फोन में आने का मौका नहीं मिलता है। ऐपल अब अब सर्च इंजन को तैयार कर रहा है और इसे गूगल के विकल्प के रूप में अपने डिवाइस में लगाएगा। इसके बाद इसे पब्लिक के लिए लॉन्च किया जा सकता है।

Post a Comment

أحدث أقدم