कल खत्म होगा कोरोना वैक्सीन का इंतजार, पहली वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराएगा रूस


पूरी दुनिया के लिए खौफ का सबब बने हुए कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए दुनिया भर में अनेकों दवा कंपनियों द्वारा सैकड़ों वैक्सीन पर काम चल रहा है। लेकिन अब दुनिया को कोरोना के भय से निजात मिलती दिख रही है क्योंकि कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस से पूरी दुनिया के खुशखबरी आती दिख रही है। रूस का दावा है कि कोरोना वैक्सीन तैयार करने में वह दुनियाभर के देशों से आगे हैं। रूस के उप स्वास्थ्य मंत्री ओलेग ग्रिडनेव ने ऐलान किया कि कल यानी 12 अगस्त को करोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन होगा। ये वैक्सीन गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट और रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है।


दरअसल, वैक्सीन के चिकित्सा परीक्षणों की शुरुआत 18 जून को हुई और इसमें 38 लोग शामिल हुए। उन सभी में प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो गई है। पहले समूह को 15 जुलाई को छुट्टी दी गई, जबकि दूसरे को 20 जुलाई को छुट्टी दी गई। ग्रिडनेव ने कहा कि अभी परीक्षण तीसरे चरण में है।


बता दें कि रूस ने दावा किया था कि उसके द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्‍सीन क्लिनिकल ट्रायल में 100 प्रतिशत सफल रही है। रूसी रक्षा मंत्रालय और गामालेया नैशनल सेंटर फॉर रिसर्च ने इस वैक्‍सीन को तैयार किया है। क्लिनिकल ट्रायल में जिन लोगों को यह कोरोना वैक्‍सीन लगाई गई थी उन सभी में SARS-CoV-2 के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई ऐसा रूस ने दावा किया था।


वहीं, रूस के उप प्रधानमंत्री तात्याना गोलिकोवा ने सितंबर में कोरोना वायरस के 'औद्योगिक उत्पादन' शुरू करने का वादा किया है और मुराशको ने कहा है कि सामूहिक स्तर पर टीकाकरण अक्टूबर में शुरू होगा। अगर रूस का यह दावा सही साबति होता है तो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में यह बड़ी सफलता होगी और इस साल के अंत तक दुनिया को कोरोना वैक्सीन मिल सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم