फोर्ब्स के मुताबिक पहले यह दावा किया गया था कि चीनी युद्धपोतों के साथ उसकी पनडुब्बी भी कराची बंदरगाह पहुंची हैं। लेकिन, अब सैटेलाइट इमेज से यह साफ हो गया है कि चीनी युद्धपोतों की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी हमलावर पनडुब्बी अगोस्टा-90 बी को तैनात किया था। अगोस्टा-90 बी टाइप की पनडुब्बी का संचालन एशिया में सिर्फ पाकिस्तान और मलेशिया ही करते हैं। फ्रांस से पाकिस्तान ने इस पनडुब्बी को खरीदा था और यह परमाणु मिसाइल बाबर-3 को लॉन्च करने में सक्षम है।
फ्रांस में बने हुए अगोस्टा-90 बी टाइप की पांच पनडुब्बियां पाक नेवी में है। इनमें से तीन एयर इंडिपेंडेंट पॉवर के साथ अपग्रेड की गई हैं। ये पनडुब्बियां पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शक्तिशाली और आधुनिक है। इन पनडुब्बियों को आधुनिक लड़ाकू सिस्टम और AS-39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल से लैस किया गया है। हाल में ही ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि चीनी युद्धपोतों की रक्षा के लिए पाकिस्तान ने अपनी अगोस्टा-19 बी टाइप की डीजल इलेक्ट्रिक अटैक पनडुब्बी को तैनात किया था।




إرسال تعليق