आपको बता दें कि राजस्थान में शुक्रवार से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले आज कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का निलंबन खत्म किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनिवाश पांडे ने इसकी घोषणा की है। इसके बाद अब इन दोनों विधायकों को भी CMR की बैठक में बुलाया है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इन दोनों विधायकों पर बीजेपी से सांठगांठ करके गहलोत सरकार गिराने का आरोप लगा था। इसके कुछ ऑडियो भी सामने आए थे। इस बारे में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता भंवरलाल शर्मा और बीजेपी नेता संजय जैन की बातचीत के बारे में बताया था।

एक टिप्पणी भेजें