स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं टीवी जगत की ये हसीनाएं


अक्सर स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियां काफी चर्चाओं में रहती हैं। परंतु ऐसा नहीं है कि सिर्फ बॅालीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां ही स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर हैं। टीवी जगत की कुछ अभिनेत्रियां भी अक्सर अपने स्टाइल के लिए काफी चर्चाओं में रहती हैं। आज हम आपको टीवी जगत की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो ऑफ-स्क्रीन भी काफी स्टाइलिश लुक में रहती हैं। ये खूबसूरत एक्ट्रेस स्टाइल के मामले में बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। इन टीवी जगत की स्टाइलिश एक्ट्रेस की तस्वीरें देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे।

निया शर्मा

फैशन के मामले में निया शर्मा बॅालीवुड अभिनेत्रियों से पीछे नहीं हैं। अक्सर निया ऑफ स्क्रीन बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल में दिखाई देती हैं। क्रॉप टॉप से लेकर टैंक टॉप निया की पहली पसंद है। निया के फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं।

सुरभि ज्योति


कलर्स टीवी के धारावाहिक "नागिन" में बेला का किरादार निभाने वाली सुरभि ज्योती बेहद ही खूबसूरत हैं। नागिन में सुरभि की दमदार एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई थी। सुरभि शानदार एक्ट्रेस होने के साथ- साथ ही कमाल की फैशननिस्ट भी हैं। अपने स्टाइलिश लुक के लिए सुरभि काफी मशहूर हैं।

मौनी रॅाय


मौनी रॅाय अपने दमदार अभिनय और स्टाइल के दम पर लोगों के दिल में राज कर रही हैं। मौनी रॅाय के फैंस उनके स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। हर तरह के आउटफिट्स में मौनी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगती हैं। मौनी रॅाय सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहती हैं।

अनीता हसनंदानी


अनीता हसनंदानी टीवी जगत की सबसे स्टाइलिश वैम्प हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक में अनीता काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। अनीता का साड़ी लुक भी लोगों को काफी पसंद आता है। स्टाइल के मामले में अनीता बॅालीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं।

जेनिफर विंगेट


जेनिफर विंगेट टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस हैं। हर स्टाइल में जेनिफर काफी खूबसूरत लगती हैं। अलग- अलग स्टाइल के लिए जेनिफर काफी मशहूर हैं। जेनिफर को हर ड्रेस को अच्छे से कैरी करना आता है।

Post a Comment

और नया पुराने