तबियत बिगड़ने से आधी रात को AIIMS में भर्ती हुए गृहमंत्री अमित शाह


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एक बार फिर उन्हें AIIMS में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृहमंत्री शाह पिछले 3-4 दिनों से थकान और बदन दर्द की शिकाय़त कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि पिछले दिनों उनकी Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव आई थी और वह होम आइसोलेशन में रहकर अपना काम काज कर रहे थे।

एम्स द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अमित शाह की तबियत फिलहाल स्थिर है और वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं तथा अस्पताल से ही अपना काम काज संभाल रहे हैं। बता दें कि 2 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें कोविड संक्रमण हुआ है, इसके बाद 14 अगस्त को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद से वह होम आइसोलेशन में अपने दफ्तर का काम काज कर रहे थे।

आपको बता दे  कोरोना वायरस संक्रमण को मात देने के बाद शुक्रवार को अपने स्वास्थ्य के बारे में अमित शाह ने ट्वीट कर बताया था कि आज (शुक्रवार) मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढांढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टरों की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा। साथ ही ट्वीट किया-कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।

Post a Comment

और नया पुराने