जब जैकलीन फर्नांडीस ने माधुरी दीक्षित के साथ 'एक दो तीन' सॉन्ग पर किया था धमाकेदार डांस


बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। जैकलीन इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी अच्छी- खासी पहचान बना ली।

आज से खुछ दिन पहले बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेस 'एक दो तीन' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं। इस वीडियो को फैन पेज से इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीस के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم