टीवी की जानी मानी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इस फोटोशूट के माध्यम से तेजस्वी प्रकाश ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
नए फोटोशूट में तेजस्वी प्रकाश का अंदाज काफी अलग दिख रहा है। फोटोशूट में तेजस्वी प्रकाश का जबरदस्त कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है।
तेजस्वी प्रकाश की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस एक ही बात कह रहे है कि एक्ट्रेस का वाकई में कोई भी जवाब नहीं है।
सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड फोटोशूट की खूब तारीफ की जा रही है। तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थी।
तेजस्वी प्रकाश ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। नए फोटोशूट की तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा है कि, 'वो जो कहते है आप मत सुनिए।'
बता दें कि तेजस्वी प्रकाश 'खतरों के खिलाड़ी 10' में टॉप कंटेस्टेंट में शामिल थीं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी उन्हें टफ खिलाड़ी मानकर चल रहे थे। लेकिन आंख में चोट लगने के कारण तेजस्वी को शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।
إرسال تعليق