मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आज भारी बारिश हो सकती है।
असम के धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिले बुधवार को भी जलमग्न रहे। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ का पानी कम हुआ है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ बुलेटिन के अनुसार इस समय इन तीन जिलों में 14,205 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 7,009 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल को नुकसान हुआ है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में 16 अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान प्रकट करते हुए बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया। इस बीच अधिकारियों के अनुसार गुजरात के दक्षिण और मध्य हिस्से के कई भाग में बुधवार को भारी वर्षा हुई।
उत्तराखंड में देहरादून जिले के ऋषिकेश में बुधवार को बारिश होने के चलते बद्रीनाथ और केदारनाथ को जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर चट्टान गिरने से यातायात के लिये बाधित हो गया। मुनि की रेती पुलिस थाना प्रभारी किशोर सकलानी ने कहा कि रामजार्ग को साफ करने के लिये यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
إرسال تعليق