इंटरनेट की दुनिया में अपने मोर के नाचने वाले कई सारे तरह-तरह के वीडियो तो कई बार देखे होंगे,मगर इस बार तो मोर का कोई आवाज या नाचने वाला नहीं बल्कि खाना खाते हुए का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,जिसको देख आपका दिल जरूर खुश हो जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
इस वायरल हो रही वीडियो में महिला बहुत अच्छे से भूखे मोर को खाना खिलाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो देखने के बाद जरूर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी।
वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला ने सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाई है इतनी सारी सब्जियां देख मोर महिला के पास चला गया फिर महिला ने अपने हाथ में खाना रखा और मोर की तरफ आगे बढ़ा दिया। मोर खुद आकर हाथ से खाना खाने लगा और वहां से गुजर रहे लोग, वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। वैसे मोर जिस तरह खाना खा रहा था वो वाकई मनमोहक है।
इस वीडियो को टिंकू वेंकाटेश नाम के यूजर ने 1 अगस्त को साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये महिला दिल से बहुत अमीर हैं। वहीं वीडियो को अब तक 4.5 लाख लोग देख चुकें हैं।She is rich by heart ❤️ pic.twitter.com/q1bOLbdXO0— Tinku_Venkatesh | ಟಿಂಕು ವೆಂಕಟೇಶ್ (@tweets_tinku) August 1, 2020



إرسال تعليق