उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 1,47,735 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में कोरोना वायरस के 925 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या 1,24,307 हो गई है जबकि 46 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 6,845 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मुंबई में इस समय 19,172 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में महामारी के 779 नये मामले सामने आये और 24 लोगों की मौत हुई जिससे मामलों की कुल संख्या 71,712 जबकि मृतकों की संख्या 1,826 हो गई है।
राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या सोमवार को 1,47,735 हो गई जो रविवार को 1,45,558 रही थी। यानी सक्रिय मामलों में 2170 मरीजों की वृद्धि दर्ज की गई जो चिंता का विषय है। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।



إرسال تعليق