कोरोना महामारी के खिलाफ चौतरफा जंग का असर स्पष्ट नजर आ रहा है। देश में इस संक्रमण के चलते मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.93 फीसदी पर आ गई है। भारत कोरोना से सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में एक है। इस बीच, रविवार को 63000 से अधिक नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26 लाख के करीब पहुंच गया है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 50,000 से कुछ ही कम रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 63,490 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 25 लाख 89 हजार 682 हो गई है। इस दौरान 53,322 मरीज ठीक भी हुए हैं और स्वस्थ हुए लोगों का आंकड़ा भी 18 लाख 62 हजार 258 पर पहुंच गया है।



إرسال تعليق