देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 66,999 नए मामले सामने आने की वजह से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 लाख के पास पहुंच गई। इसी दौरान, देश में 942 और लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 23,96,638 हो चुका है। इसमें अभी 6,53,622 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 16,95,982 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 47,033 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिन में 66,999 कोविड 19 से संक्रमित मिले हैं।
वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक 2,68,45,688 कोरोना जांचें हो चुकी हैं। इसमें से बुधवार को 8,30,391 कोरोना जांच की गई।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 147820 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 381843 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18650 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 90425 है। वहीं, 161425 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 2296 लोगों की मौत हुई है।
Spike of 66,999 cases and 942 deaths reported in India, in the last 24 hours.— ANI (@ANI) August 13, 2020
The #COVID19 tally rises to 23,96,638 including 6,53,622 active cases, 16,95,982 discharged & 47,033 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/pZqVRf5uJR




एक टिप्पणी भेजें