मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इन राज्य में हो सकती है भारी बारिश


भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटे में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने झज्जर, रोहतक, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, करनाल, ईस्ट दिल्ली, रेवाड़ी, हस्तिनापुर समेत कई जगहों पर 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के बारिश होगी।


पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 10 से 12 अगस्त के बीच, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 10 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय हिस्सों में बारिश का अनुमान है।


बात करें हरियाणा की तो दो दिन मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर और बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। बारिश का दौर 14 अगस्त तक जारी रहेगा। 

Post a Comment

أحدث أقدم