कोरोना काल में भारत में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं, इस बार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी इस उत्सव को धूम-धाम से मनाए जानें की तैयारियां की जा रही हैं। जी हां, इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 15 अगस्त, 2020 को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा लहराकर भारत की आजादी का जश्न मनाएगा।
इस खबर से दुनियाभर के भारतीय को गर्व का एहसास हुआ है, बता दें कि इससे पहले 5 अगस्त को राम जन्मभूमि पूजन के दौरान भी टाइम्स स्क्वायर पर भागवान राम और भव्यमंदिर को एक बड़ी से स्क्रीन पर दर्शाया गया था। इस दौरान वहां मौजूद भारतीयों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। भारत और अमेरिका के बीच गहरे संबंध का ही एक उदाहरण है कि अब भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस की गूंज टाइम्स स्क्वायर तक सुनाई देगी।



إرسال تعليق