राजस्थान के जोधपुर जिले में एक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवार के 11 सदस्य रविवार सुबह एक खेत में मृत पाए गए। मृतकों में पांच बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा कि परिवार का एक सदस्य देचु इलाके के लोडता गांव में उस झोपड़ी के बाहर जिंदा मिला जहां ये लोग रहते थे। वहीं 11 लोगों की मौत को लेकर शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई है उसमें अशंका जताई जा रही है कि 38 साल की लक्ष्मी ने सबको जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला। लक्ष्मी बुधाराम (75) की बेटी थी। पुलिस को शव के पास से जहर की शीशियां और इंजेक्शन मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि मरने वाले सभी लोगों को चूहे मारने की दवा का इंजेक्शन दिया गया है। इतना ही नहीं मौका-ए-वारदात से अल्प्राजोलम टेबलेट भी मिले जोकि नींद की दवाई के तौर पर इस्तेमाल होते हैं।

إرسال تعليق