इसे देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ (SBI) इंडिया ने अपने ग्राहकों को आगाह करते हुए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - onlinesbi पर लिखा है कि ग्राहक अपने खाते के बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा के लिए, होम/लॉगिन पेज में उपलब्ध लिंक 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' के माध्यम से अपने INB एक्सेस को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल केवल रिटेल यूजर्स कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं SBI इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस को कैसे करें लॉक।
2. 'लॉक एंड अनलॉक यूजर' के विकल्प को देखें।
3. इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स नाम, खाता संख्या और कैप्चा कोड जैसे डिटेल भरें।
4. ड्रॉप-डाउन मेनू से, 'लॉक यूजर एक्सेस' विकल्प चुनें।
5. नियम और शर्तें पढ़ें और सत्यापन के लिए ओके पर क्लिक करें।
6. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।
7. अपने इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस को लॉक करने के लिए सही OTP दर्ज करें।
बाद में आप 'onlinesbi' वेबसाइट या बैंक के ब्रांच के जरिये एक्सेस को अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको होम ब्रांच पर जाने की जरूरत है। आपकी होम ब्रांच से इंटरनेट बैंकिंग सुविधा को अनलॉक करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।



एक टिप्पणी भेजें