राजस्थान: राज्यपाल से तनातनी के बिच सीएम गहलोत आज फिर करेंगे कैबिनेट से साथ बैठक


 राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम गहलोत आज फिर कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे। विधानसभा का सत्र बुलाकर बहुमत परीक्षण कराने की मांग को लेकर अभी एक दिन पहले ही सीएम गहलोत ने राजभवन में विधायकों की परेड कराई थी।


राज्यपाल की तरफ से पूछे गए छह बिन्दुओं पर गहलोत कैबिनेट में देर रात तक मंथन चलता रहा। ऐसे माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल आज ही जवाब राज्यपाल को भिजवाएगी। ऐसे में आज होने वील कैबिनेट बैठक में सीएम गहलोत अपना जवाब तैयार करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आज पूरे राज्य में हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही है।


दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र अपने-अपने स्टैंड पर कायम है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाया जाए ताकि वो अपना शक्ति प्रदर्शन कर पाएं, वहीं राज्यपाल की दलील है कि उन्हें किसी फैसले पर पहुंचने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। इसी के चलते शुक्रवार देर रात तक सीएम अशोक गहलोत अपने विधायकों के साथ मीटिंग करते रहे, और कानूनी विकल्पों और सियासी हथियारों पर गंभीर मंत्रणा की।


इससे पहले राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार दोपहर को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान सभी विधायक राजभवन में बाहर डेरा जमाए रहे और नारेबाजी की जा रही है। विधायक तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैं। वहीं सीएम के पक्ष में भी अशोक गहलोत तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है के नारे लगाए जा रहे हैं. सीएम की ओर से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने