IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज


टी20 वर्ल्ड कप 2020 स्थगित होने के बाद IPL 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। बीसीसीआइ की तरफ से साफ कर दिया गया है कि आइपीेएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा। आइपीेएल इतिहास में ये तीसरा मौका होगा जब इसका आयोजन देश के बाहर किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में कराया जाएगा और एक बार फिर से इस लीग में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों की जमावड़ा लगेगा। एक बार फिर से दुनिया के सारे दिग्गज गेंदबाज व बल्लेबाज के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।


आइपीएल में वैसे तो तूफानी बल्लेबाजों की कमी नहीं है जो किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने की ताकत रखते हैं, लेकिन बात जब इस लीग के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की हो तो यहां यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम सबसे पहले आता है। साल 2011 आइपीेएल में क्रिस गेल ने एक ओवर में 36 रन ठोके थे और ये रिकॉर्ड अब तक कायम है। आइपीेएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज....


क्रिस गेल - 36 (2011)

सुरेश रैना - 32 (2014)

वीरेंद्र सहवाग - 30 (2008)

विराट कोहली - 30 (2016)

क्रिस गेल - 30 (2012)

शॉन मार्श - 30 (2011)

Post a Comment

أحدث أقدم