सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' ने IMDb रेटिंग में बनाया रिकॉर्ड


सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ने रिलीज के साथ ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। इस मूवी को आईएमडीबी (IMDB Rating) ने 10 में से पूरे 10 रेटिंग दी है। ये देखकर सुशांत के फैंस बेहद खुश हैं। बता दें कि दिल बेचारा 24 जुलाई को शाम 7.30 बजे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।


इस मूवी को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्टर किया है। वहीं, संजना सांघी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इसमें स्वास्तिका मुखर्जी, शाश्वत चटर्जी और साहिल वेद ने भी अहम भूमिका निभाई है।


सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार स्क्रीन पर दिखे तो सभी की आंखों में नमी दे गए। उन्हें देख फैंस भावुक होकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उनकी मुस्कान, अदाकारी, जिंदादिली को देख कोई यकीन करने को तैयार नहीं है कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। फैंस का कहना है कि इस फिल्म की कहानी सुशांत की जिंदगी से काफी मिलती जुलती है।


सुशांत ने 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो दिल बेचारा पर आकर थम गई। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से लोकप्रियता हासिल की और 'काई पो छे', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी मूवीज में शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया। 

Post a Comment

أحدث أقدم