कोरोना वायरस महामारी के इस मुश्किल समय में जब लोग कम से कम बाहर निकल रहे हैं, तब वे अपनी बाहर बिताई छुट्टियों को भी बहुत याद कर रहे हैं। लगता है ऐसा ही कुछ हार्दिक पांड्या की मंगेतर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ भी है।
तब ही उन्होंने अपनी छुट्टियों की ढेर सारी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अपनी ढेर सारी पोस्ट में नताशा ने अपनी कई फोटो शेयर की हैं. इसमें ब्लैक कलर की बिकनी में ली गईं फोटो भी हैं।
ये फोटो खूबसूरत समुद्र तट पर उनके विटामिन सी लेने की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए नताशा ने लिखा, 'मुझे विटामिन सी के एक अच्छे डोज की जरूरत है।'
कहने की जरूरत नहीं है कि नताशा तस्वीर में गजब की हॉट लग रही हैं। नताशा की प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए हार्दिक ने लिखा था, 'नताशा और मैंने अब तक एक साथ एक यादगार यात्रा की है, यह और बेहतर होने जा रही है। साथ ही हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपनी जिंदगी के इस नए फेस को लेकर बहुत उत्साहित हैं। आप भी हमें शुभकामनाएं और आर्शीवाद दें।'
नताशा एक सर्बियन मॉडल-अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 8' के साथ इंडस्ट्री में एंट्री की। वे 'सत्याग्रह' और 'फुकरे रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में स्पेशल डांस सिक्वेंस में नजर आ चुकी हैं।





إرسال تعليق