लंदन में मास्क पहनना हुआ जरूरी तो सड़को पर इस अंदाज में घूमता दिखा शख्स!


कोरोना वायरस से दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं करोड़ों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को सबसे कारगर उपाय बताया है। लेकिन लंदन का एक स्ट्रीट पर चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। सेंट्रल लंदन की फेमस शॉपिंग स्ट्रीट पर शुक्रवार को एक व्यक्ति केवल मास्क पहनकर घूमता दिखा। शख्स ने केवल अपने जननांगों को फेस मास्क से ढका हुआ था। इसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर और लोग हैरान रह गए।

वह व्यक्ति ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर निर्लिप्त भाव से यहां से वहां काफी देर तक घूमता रहा। उसने अपने निजी अंग पर एक हल्के नीले रंग फेस मास्क् पहना हुआ था। वहां उपस्थित कुछ लोग अपने मोबाइल से उसकी तस्वीरे हुए देखे गए तो कुछ लोग उसे घूरते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा, कुछ लोग उस व्यक्ति को देखकर हंसते हुए देखे गए। यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह व्यक्ति इस तरह नंग-धड़ंग क्यों घूम रहा था।

शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया और दुकानों पर मास्क बिकते हुए देखे गए। ब्रिटेन में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सार्वजनिक परिवहन के अलावा, दुकानों, टेकवे और बैंकों में फेस मास्क अनिवार्य कर दिए गए हैं। टेकअवे कॉफी खरीदने वाले लोगों के लिए भी मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों, दुकानों और मॉल में मास्क ना पहनने वालों पर 100 पौंड का जुर्माना का प्रवधान रखा गया है।

Post a Comment

और नया पुराने