अगस्त में पुरे 8 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां लिस्ट देखकर निपटाए अपने जरुरी काम


अगस्त के महीने में जुलाई के मुकाबले काफी ज्यादा बैंकों का अवकाश रहेंगे। ऐसे में बैंक कस्टमर को ज्यादा सावधान रहना होगा। पहले बात शनिवार और रविवार की करें तो 2, 8, 9, 16, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को शनिवार और रविवार के कारण अवकाश रहेगा। महीने की शुरूआत में 01 अगस्त शन‍िवार को बकरीद की छुट्टी है। उसके बाद 03 अगस्त में रक्षाबंधन की वजह से बैंक का अवकाश रहेगा। 11 अगस्त के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, जिस कारण से बैंकों की गजेटिड छुट्टी है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 21 अगस्त तीज, 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 30 अगस्त को मुहर्रम, 31 अगस्त ओणम की वजह से लोकल छुट्टी रहेगी।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक एक अगस्त को चंडीगढ़, पणजी और गंगटोक को छोड़ लगभग सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें ईद उल-अज़हा बकरीद का त्योहार 1 अगस्त को मनाया जाएगा। मरकजी चांद कमेटी के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष के मुताब‍िक मंगलवार को ईदुल अजहा का चांद नजर नहीं आया है। लिहाजा बकरीद का त्योहार एक अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।


नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। आप चाहें तो नीचे द‍िए गये

Post a Comment

और नया पुराने