सुरभि ज्योति ने करवाया ब्राइडल फोटशूट, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल


टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरु होते ही टीवी की नागिन सुरभि ज्योति अपने काम पर जुट गई हैं। कुछ समय पहले ही सुरभि ज्योति ने अपना ब्राइडल फोटशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सुरभि ज्योति की तस्वीरें काफी हद तक उनके नागिन लुक से मैच कर रही हैं। तस्वीरों में सुरभि ज्योति ने पीच पिंक कलर का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ है। जिसके साथ सुरभि ज्योति ने मैचिंग हैवी ज्वालरी कैरी की है।


इस फोटोशूट से पहले सुरभि ज्योति एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो 'नागिन 5' की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर नागिन 5' में सुरभि ज्योति और मौनी रॉय की धमाकेदार एंट्री करवाने का प्लॉन बना रही हैं।


एकता कपूर नई कहानी को बीते सीजन्स के साथ जोड़ना चाहती हैं। ऐसे में 'नागिन 5' में सुरभि ज्योति की वापसी हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि 'नागिन 5' में सुरभि ज्योति के साथ पर्ल वी पुरी की भी धमाकेदार एंट्री होगी।

'नागिन 3' खत्म होने के बाद से ही फैंस बेला और माहिर की जोड़ी को दोबारा छोटे पर्दे पर देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर ये खबर सच निकलती है तो 'नागिन 5' में बेला और माहिर के चाहने वालों को धमाकेदार तोहफा मिल जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم