बिग बी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर रोज़ एक पोस्ट शेयर करते हैं। जिसमें कभी वो अपनै फैंस को कुछ अच्छी सीख देते हैं तो कभी उनका शुक्रियाअदा करते हैं। लेकिन हाल में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अलग ही तरह का पोस्ट शेयर किया है।
बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक लड़की गिटार के साथ ‘Shape of You’ गाना गा रही है। ये लड़की कौन है ये ख़ुद बिग बी भी नहीं जानते पर इसका गाना उन्हें काफी पसंद आया है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे म्यूज़िक पार्टनर और दोस्त ने ये भेजा है। मुझे नहीं पता ये कौन है लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि गर्ल तुम बहुत टैलेंटेड हो। भगवान तुम्हारा भला करे। तुमने हॉस्पिटल में मेरा दिन बना दिया। कर्नाटक और वेस्टर्न पॉप की मिक्सिंग करना आसान काम नहीं है। लेकिन इसने बड़ी आसानी औ शानदार तरीके से ऐसा कर दिया। बहुत अमेज़िंग’।

إرسال تعليق