अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।
बताया जाता है कि एफआइआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। पिता ने प्राथमिकी में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिया चक्रवर्ती की वजह से ही सुशांत ने आत्महत्या की है।



एक टिप्पणी भेजें